Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    July 28, 2026

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    July 28, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    • राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
    • मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
    • श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Asia Cup 2025: सुपर-4 में श्रीलंका और बांग्लादेश ने फाइनल में मारी एंट्री, अफगानिस्तान का सफर खत्म

    Asia Cup 2025: सुपर-4 में श्रीलंका और बांग्लादेश ने फाइनल में मारी एंट्री, अफगानिस्तान का सफर खत्म

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025 खेल No Comments2 Mins Read

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के ग्रुप स्टेज के 11 मुकाबलों के बाद सुपर-4 की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया है, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगले चरण में जगह बनाई है। अब क्रिकेट फैंस को 21 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार रहेगा।

    श्रीलंका की जीत से बांग्लादेश को मिला सहारा
    गुरुवार को अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। श्रीलंका को क्वालिफिकेशन के लिए 101 रन चाहिए थे। टीम ने लक्ष्य हासिल करने के साथ 19वें ओवर में मैच भी जीत लिया।

    Read Also-  अपोलो टायर्स बनी टीम India की टाइटल स्पॉन्सर, 2027 तक रहेगा कॉन्ट्रैक्ट

    इस जीत के साथ श्रीलंका ने लगातार तीसरा मैच अपने नाम किया और 6 अंकों के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। खास बात यह रही कि अगर श्रीलंका 101 रन तक पहुंचने के बाद मैच हार जाता, तो नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान क्वालिफाई करता और बांग्लादेश बाहर हो जाता। लेकिन श्रीलंका की जीत से बांग्लादेश को भी सुपर-4 का टिकट मिल गया।

    भारत का शेड्यूल तय
    ग्रुप-ए से पाकिस्तान पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका था। ऐसे में तय हो गया कि भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगे। इसके अलावा भारतीय टीम 24 सितंबर को बांग्लादेश और 26 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी।

    Read Also-  टी-20 क्रिकेट में भारत का जलवा, ICC रैंकिंग में रचा इतिहास

    औपचारिकता बन गया भारत-ओमान का मैच
    ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज अबू धाबी में भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुकी है, ऐसे में इस मैच के परिणाम से शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट इस मैच में बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका देगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    asia cup 2025 super 4 asia cup 2025 super 4 schedule asia cup 2025 super 4 teams asiacup 2025 super 4 all teams team india in super 4 asia cup 2025 which asia cup super 4 team
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.