बिलासपुर। जिले में घर के सामने शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने फ़ोटो जर्नलिस्ट और उसके पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पत्रकारों की भीड़ अस्पताल और थाने में लग गई। वहीं एसएसपी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच बदमाशों को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकालकर उठक बैठक करवाया जहां उन्होंने दबंगई दिखाई थी।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी के दो बड़े मामले, महिला से 8.5 लाख और निवेशकों से 30 लाख की धोखाधड़ी
दरअसल मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है शेखर गुप्ता समाचार पत्र में फोटो जर्नलिस्ट है। बीती रात 10 बजे वह कार्यालय से घर लौटे तो देखा कि कुछ युवक उनके घर के बाहर भी बाइक खड़ा कर बैठकर शराब पी रहे हैं और खाली बोतले उनके घर के दरवाजे में फेंक रहे हैं। शेखर गुप्ता ने देखकर उन्हें मना किया तब बदमाश पहले उनसे गाली-गलौज करने लगे बदमाशों को समझाइश देने पर हुज्जत बाजी और मारपीट शुरू कर दी।
शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान नियुक्त, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित
बदमाशों से बचने के लिए जब घर के अंदर गया तो पीछे-पीछे नशेडी युवक लाठी डंडे लेकर उनके घर के अंदर चले गए और मारपीट करने लगे। शेखर गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता जब बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी बदमाशों ने लात मुक्के और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की और बुजुर्ग के सीने पर चढ़ गए। परिजन और पड़ोसियों के अनुसार बदमाशों के पास धारदार चाकू भी था, यदि पड़ोसी समय पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता था।




