Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मामी ने अपने ही भांजे के साथ की शर्मनाक हरकत, बोली- पूरी करनी होगी ये डिमांड….

    मामी ने अपने ही भांजे के साथ की शर्मनाक हरकत, बोली- पूरी करनी होगी ये डिमांड….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 15, 2024 अपराध No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD DURG. सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मामी ने दो शातिरों के साथ मिलकर अपने भांजे से 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। सरकारी नौकरी की चाह में भांजे ने अपनी जमीन और घर बेचकर रुपये दिए थे। नौकरी न लगने की स्थिति में आरोपितों ने पूरे रुपये वापस लौटाने का वचन भी दिया था लेकिन, नौकरी न लगने पर आरोपितों ने रुपये लौटाने साफ इंकार कर दिया। उल्टे उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। घटना की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

    पुलिस ने बताया कि जयस्तंभ चौक चरोदा बस्ती बीएमवाय चरोदा निवासी गजेंद्र लहरे की शिकायत पर उसकी मामी सुनीता सोनवानी निवासी विंध्यवासिनी कालोनी अभनपुर रायपुर और नगर पंचायत माना कैंप के सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी नरेंद्र देशहलरे व उसकी पत्नी निवेदिता देशलहरे के खिलाफ प्राथमिकी की गई है।

    मामी ने शातिरों के साथ मिलकर भांजे को लगाया चूना

    पुलिस ने बताया वर्ष 2022 में पीड़ित की मामी सुनीता सोनवानी ने आरोपितों से पीड़ित की मुलाकात कराई थी। आरोपित नरेंद्र देशलहरे ने दावा किया था कि उसकी मंत्रालय के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वो उसकी खाद्य निरीक्षक के पद पर नौकरी लगवा सकता है।

    आरोपित ने इसके एवज में 60 लाख रुपये लगने की बात कही थी और 50 लाख रुपये में बात पक्की की। लेकिन पीड़ित ने एक साथ 50 लाख रुपये देने में असहमति जताई तो आरोपित ने 25 लाख रुपये पहले और 25 लाख रुपये दस्तावेज सत्यापन के समय देने की बात कही।

    सरकारी नौकरी के लिए भांजे ने बेच दिया घर और जमीन

    इस पर पीड़ित ने अपने पिता के साथ मिलकर 25 लाख रुपये में जमीन बेच दी। 17 फरवरी 2022 को तीनों आरोपितों को रुपये दिए। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के पहले आरोपितों के कहने पर पीड़ित ने अपना घर बेचकर एक अगस्त 2022 को 25 लाख रुपये दिए। 50 लाख रुपये देने के बाद भी जब पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपितों से संपर्क किया और रुपये लौटाने के लिए कहा।

    आरोपितों ने रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया और उल्टे जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर उसकी मामी सुनीता सोनवानी, नरेंद्र देशलहरे और उसकी पत्नी निवेदिता देशलहरे के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bemetara crime news bilaspur crime news breaking news cg crime news cg hindi news cg news cg news in hindi cg today news chhattisgarh crime news chhattisgarh news crime news dhamtari crime news cg durg crime news hindi news korba crime news latest news live news madhya pradesh news murder news raipur crime news raipur crime news cg raipur crime news today raipur news raipur news cg raipur news crime raipur news today today news top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.