India vs Australia 4th Test Day 4 Highlights: मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। पहली पारी में कंगारूओं को 105 रन की बढ़त हासिल थी, और अब उनकी कुल लीड 333 रन हो चुकी है। स्कॉट बोलैंड और नाथन लायन ने आखिरी विकेट के लिए 55 रन की शानदार साझेदारी की, जो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। बोलैंड ने 65 गेंदों पर 10 रन और लायन ने 54 गेंदों पर 41 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को मजबूत किया।
ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट 173 रन के स्कोर पर गिरा था। अब तक भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया है।
India vs Australia 4th Test Day 4 Highlights: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले सैम कोंस्टास को बुमराह ने जल्दी बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा (21) को भी बोल्ड कर दिया। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच 37 रन की साझेदारी हुई, लेकिन सिराज ने 80 रन पर स्मिथ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर बुमराह ने लगातार तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। इस दौरान बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए और सबसे कम औसत के साथ 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
Read Also- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल आया सामने, इन दो देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
91 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद, लाबुशेन और कप्तान पैट कमिंस ने 7वें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। हालांकि, 148 रन के स्कोर पर सिराज ने लाबुशेन (70) को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मिचेल स्टार्क (5) और पैट कमिंस (41) के विकेट भी जल्दी गिर गए। स्कॉट बोलैंड और नाथन लायन ने आखिरी विकेट के लिए अहम साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की लीड को 330 के पार पहुंचा दिया।
India vs Australia 4th Test Day 4 Highlights: भारत की पहली पारी कल के 358/9 के स्कोर से आगे खेलते हुए 369 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, बोलैंड और लायन ने 3-3 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, और भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 105 रन की बढ़त मिली।
मेलबर्न में शतक जड़ नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, बना डाला महारिकॉर्ड




