Author: Khabarwaad News Desk

रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली। नकटी गांव से राजभवन (लोकभवन) तक आयोजित इस पदयात्रा में प्रभावित परिवारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग करेगा। करीब 13 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा नकटी गांव से शुरू होकर पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर), तेलीबांधा और गौरव पथ होते हुए राजभवन पहुंचेगी।…

Read More

रायपुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उनकी पारंपरिक आजीविकाओं और स्थानीय संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। प्रदेश के बस्तर अंचल में इसका एक प्रेरक उदाहरण देखने को मिला है, जहां बस्तर जिला के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मांझीगुड़ा की चंदा ने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग गोंचा पर्व में उपयोग होने वाली पारंपरिक तुपकी के निर्माण में किया है। इससे न केवल उनके परिवार की आय बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। बस्तर…

Read More

सुमित जालान, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा नगर में बुधवार को तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की महिला सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा राय पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ, जब कोयले से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में कुडकई गांव निवासी तेरस भरिया और उनके पुत्र…

Read More

नई दिल्ली। वीवो भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन Flipkart और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, Vivo T5 Lite 5G को लाइट ब्लू और ब्लैक रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Lite का अपग्रेडेड मॉडल होगा। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में अत्याधुनिक ‘हॉल ऑफ स्पेस एक्सप्लोरेशन’ (अंतरिक्ष अन्वेषण गैलरी) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने गैलरी का अवलोकन किया। दोनों नेताओं ने विभिन्न इंटरैक्टिव प्रदर्शों को देखा और उनकी सराहना की। इस परियोजना के विकास में भोपाल जिला प्रशासन भी सहभागी रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि कम लागत…

Read More

बर्मिंघम। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का विजयी आगाज करते हुए पहले मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाए। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर सिमट गई। बेन डकेट (43) और जैकब बेथेल (14) ने पहले विकेट के लिए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार (15 जुलाई) से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है। राज्य में अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। रायपुर में सुबह से बदला मौसम राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने सुबह के समय बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे का मौसम मंगलवार को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अमानक डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब ऐसे “डेयरी एनालॉग” या गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो असली दुग्ध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राजपत्र में आदेश भी जारी कर दी है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 और 18 के तहत की गई है। आदेश में विशेष रूप से पनीर, क्रीम और मक्खन जैसे अमानकीकृत उत्पादों…

Read More

नारायणपुर। देश के सबसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल अबूझमाड़ में उस समय एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब आध्यात्मिक संत एवं समाजसेवी डॉ. प्रेमा साई महाराज ओरछा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर आगे स्थित एडजूम और आदेर-सिओबी क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात आईटीबीपी के वीर जवानों का सम्मान कर उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को नमन किया। कभी था माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना एडजूम और आदेर-सिओबी वही क्षेत्र है जिसे वर्षों तक माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा। सुरक्षा बलों की सफल कार्रवाई के बाद यही इलाका उस समय…

Read More

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इंटरनेट आधारित टीवी (IPTV) के जरिए कथित रूप से कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Jio Star India Pvt. Ltd. की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने सिटीनेट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राजीव पंजियारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 303, 314 एवं कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63, 65, 66 सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं लगाई गई हैं जो कि गैरजमानती है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल…

Read More