Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बलौदाबाजार हिंसा: सतनामी प्रदर्शन में तोड़फोड़, 185 आरोपी, विधायक देवेंद्र यादव पर उकसाने का आरोप, 2 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

    बलौदाबाजार हिंसा: सतनामी प्रदर्शन में तोड़फोड़, 185 आरोपी, विधायक देवेंद्र यादव पर उकसाने का आरोप, 2 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 28, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Balodabazar Voilance Latest Update : देश के आजादी के बाद हुई बड़ी हिंसाओं में से एक बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस ने न्यायालय में 185 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है। यह हिंसा 10 जून 2024 को सतनामी समाज द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने दशहरा मैदान से रैली निकालते हुए आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया।

    Read Also : चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, 5 माह बाद युवक लौट रहा था अपने घर

    चालान में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, यादव प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे और उन्होंने आंदोलनकारियों को उकसाने का प्रयास किया। उनके खिलाफ यह आरोप भी है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पैसे और समर्थन का आश्वासन दिया था। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में वीडियो क्लिप, फोटो, मेमोरी कार्ड और मोबाइल कोर्ट में पेश किए हैं।

    2 करोड़ से अधिक संपत्ति का नुकसान

    प्रदर्शन के दौरान 134 मोटरसाइकिल, 29 चार पहिया वाहन और एक फायर ब्रिगेड को क्षतिग्रस्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर में रैली की, जिसकी अनुमति नहीं थी। यह प्रदर्शन 15-16 मई को जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

    23 मई को तैयार की गई थी योजना

    पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस हिंसा की योजना 23 मई को मड़वा सम्मेलन में बनाई गई थी। इसमें प्रमुख भूमिका किशोर नवरंगे, दिनेश चतुर्वेदी और राजकुमार सतनामी की रही। इनके साथ अन्य आरोपियों ने लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाया।

    Read Also : छापेमारी कर रही ईडी की टीम पर हुआ हमला, एफआईआर हुई दर्ज

    न्यायालय में जारी है सुनवाई

    इस मामले में 90 से अधिक गवाहों को सूचीबद्ध किया गया है। पुलिस ने अपने चालान में कहा कि उन्होंने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए साक्ष्य एकत्र किए हैं। कुछ दस्तावेजों को न्यायालय में पेश करने की अनुमति भी मांगी गई है।

    बलौदाबाजार हिंसा के इस मामले में पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर कोर्ट में ट्रायल जारी है। वहीं, कई आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balodabajar news balodabazar Balodabazar Voilance Latest Update big news khas aaj ki khabar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.