Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bangladesh Voilance Latest Update : बांग्लादेश में नाराज भीड़ ने अब सेना के काफिले पर किया हमला, कई घायल…

    Bangladesh Voilance Latest Update : बांग्लादेश में नाराज भीड़ ने अब सेना के काफिले पर किया हमला, कई घायल…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 11, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Bangladesh Voilance Latest Update : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बन जाने के बाद भी हिंसा और प्रदर्शन का दौर जारी है। हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हुए हमले की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस ने कड़ी निंदा की है। इसके बावजूद देश में हिंसा की खबरें मिल रही हैं। ढ़ाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने गोपालगंज इलाके में सेना पर हमला कर दिया जिसमें पांच से ज्यादा सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। शनिवार को सेना के जवानों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद भीड़ ने सेना के एक वाहन को आग लगा दी। इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो को गोली लगी है। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे सदर उपजिला के गोपीनाथपुर बस स्टैंड पर हुई।

    Read Also : CG में स्कूलों और शिक्षकों का होगा युक्तियुक्तकरण, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दायर किया कैविएट

    शेख हसीना की देश में वापसी की कर रहे मांग

    पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना की देश में वापसी की मांग करते हुए, हजारों अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर राजमार्ग को अवरुद्ध करने के लिए एकत्र हुए थे। सेना के जवानों ने इसे लेकर हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने का निर्देश दिया लेकिन भीड़ ने उन पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना के जवानों ने लाठियां भांजी, इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।

    Read Also : Today’s Horoscope : जाने आपका आज का दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं

    लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी जानकारी 

    गोपालगंज कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल मकसुदुर रहमान ने घटना की पुष्टि की और कहा कि करीब 3,000 से 4,000 लोगों ने इकट्ठा होकर सड़क को जाम कर दिया था। उपद्रवियों के इस हमले में सेना के चार जवान घायल हो गये हैं। गोपीनाथपुर संघ के पूर्व अध्यक्ष लच्छू शरीफ ने कहा कि सेना के सदस्यों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की थी। इसके बाद “एक बच्चे सहित दो लोगों को गोली मार दी गई। घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास इलाके में स्थिति शांत हुई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bangladesh news Bangladesh Voilance Bangladesh Voilance Latest Update Desh videsh news khas khabar today today big news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.