Bastar Big News : चित्रकोट जलप्रपात के पास इंद्रावती नदी में 3 युवक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। इन तीनों युवकों को देर रात SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि, यह तीनों युवक चित्रकोट घूमने के लिए गए थे। अचानक इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गए।
Read Also : छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में होगी बंपर भर्ती, आंगनबाड़ी सहित में प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
Bastar Big News : जानकारी के मुताबिक, चेतन बघेल, लखेश्वर बघेल और नितेश कुमार कुर्रे सबसे पहले चित्रकोट वाटरफॉल का नजारा देखने गए। यहां थोड़ी देर घूमे। जिसके बाद कुछ दी दूरी पर आगे बढ़े और इंद्रावती नदी के बीच सेल्फी लेने लगे। सबसे पहले एक युवक नदी के तेज बहाव के बीच फंसा। जिसे बचाने के लिए उसके दो साथी भी पानी में गए, लेकिन इंद्रावती नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया और तीनों नदी के बीच झाड़ियां में ही फंसे रह गए। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने इसकी जानकारी पुलिस और SDRF की टीम को दी।
Read Also : दुर्ग क्राइम ब्रांच टीम की रायपुर में कार्रवाई, सट्टा एप की रकम का हवाला करने वाला व्यापारी गिरफ्तार
Bastar Big News : जिसके बाद देर रात रेस्क्यू करने SDRF की टीम चित्रकोट पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस्तर प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि मानसून में नदी-नाले में जाने से बचें। खुद भी सुरक्षित रखे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने प्रेरित करें।




