Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    July 26, 2026

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
    • 30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पशु तस्करी में जब्त मवेशी आरोपियों को नहीं मिलेंगे वापस
    • बलौदाबाजार में कारोबारी के घर ED-IT का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकत पर बवाल, BCCI ने की ICC से कार्रवाई की मांग

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकत पर बवाल, BCCI ने की ICC से कार्रवाई की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकत पर बवाल, BCCI ने की ICC से कार्रवाई की मांग

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत 21 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के भड़काऊ इशारों को लेकर की गई है।

    Read Also-  ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर, ध्रुव जुरेल संभालेंगे विकेटकीपिंग

    मैच के दौरान भारतीय फैंस विराट कोहली का नाम लेकर रऊफ को चिढ़ा रहे थे। इसी बीच रऊफ ने आसमान से विमान गिराने का इशारा किया, जिसे भारत विरोधी संदेश माना गया। वहीं, फरहान ने अर्धशतक पूरा करने पर गन सेलिब्रेशन किया। सोशल मीडिया पर इन हरकतों की जमकर आलोचना हुई और भारतीय फैंस ने दोनों को ट्रोल किया।
    मैच में रऊफ और भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल व अभिषेक शर्मा के बीच भी बहस हुई। अभिषेक ने मैच के बाद कहा कि हमने इसका जवाब बल्ले से दिया। दूसरी ओर, साहिबजादा फरहान ने अपने सेलिब्रेशन पर कहा कि उन्हें परवाह नहीं है कि लोग इसे कैसे लेंगे।

    इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पलटवार करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ भी ICC में शिकायत दर्ज कराई है। PCB का आरोप है कि सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले के बाद भारतीय जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों को समर्पित किया था, जो राजनीतिक बयान है। अब देखना होगा कि PCB की यह शिकायत समयसीमा के अंदर है या नहीं।

    Read Also-    ICC ने USA क्रिकेट को निलंबित किया, फिर भी अमेरिकी खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप और LA 2028 ओलिंपिक में देंगे दिखाई

    ICC इन मामलों की सुनवाई करेगा। यदि रऊफ और फरहान आरोपों से इनकार करते हैं तो उन्हें एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना होगा। दोषी पाए जाने पर दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के तहत सजा मिल सकती है।

    इस विवाद को और हवा पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी के सोशल मीडिया पोस्ट ने दी। नकवी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह विमान गिराने जैसा इशारा करते दिख रहे हैं। इसे रऊफ की हरकत से जोड़कर भड़काऊ माना गया है। अब सवाल यह है कि क्या नकवी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी और क्या भारतीय टीम एशिया कप फाइनल में उनके साथ मंच साझा करेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    asia cup asia cup 2025 asia cup 2025 india asia cup 2025 news BCCI ICC
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.