Khabarwaad Jaspur: जशपुर के आरा मतदान केंद्र में मधुमक्खी ने हमला कर दिया है। इस हमले में 8 मतदाता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read also: छत्तीसगढ़ की 7 लोक सभा सीटों पर 11 बजे तक मतदान प्रतिशत, जानिए
सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक भी जिला चिकित्सालय पहुंची और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दी है। घायलों से मुलाकात के बाद विधायक ने कहा कि वे किसी भी बात की चिंता न करें। विधायक समेत पूरा प्रशासनिक अमला उनके साथ है, घायलों को उपचार में हर संभव मदद किया जाएगा।




