Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    September 16, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?

    September 16, 2026

    PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, 36 लाख दीयों के आयोजन पर भूपेश बघेल ने पूछा- खर्च किस मद से होगा?
    • PM आवास विवाद में मंत्री रामविचार नेताम की एंट्री, कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘गरीबों के साथ किया अन्याय’
    • टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
    • झीरम कांड के सभी आरोपियों को NIA कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
    • सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब 45 वर्ष तक आवेदन की अनुमति, आदेश जारी
    • डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर होगी योजनाओं की जिलेवार निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bemetara gunpowder factory blast: घटनास्थल से पर रोका गया मलबा हटाने का काम, SDRF टीम मौके पर मौजूद

    Bemetara gunpowder factory blast: घटनास्थल से पर रोका गया मलबा हटाने का काम, SDRF टीम मौके पर मौजूद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 26, 2024Updated:May 26, 2024 Uncategorized No Comments3 Mins Read
    Bemetara gunpowder factory blast

    Bemetara gunpowder factory blast: बेमेतरा जिले के बेरला तहसील के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पूरा इलाका दहल उठा। ब्लास्ट में घायलों को उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि, दो मजदूरों की हालत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही मेकाहारा में उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर चार रह गई है। वहीं कई मजदूरों की अभी भी फैक्ट्री के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि रात होने के चलते फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। कल सुबह से फिर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

    बता दें कि, यह ब्लास्ट इतना भीषण था कि इसकी वजह से आसपास की बिल्डिंग तक हिल गई, वहीं ब्लास्ट की शॉक वेव कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। ब्लास्ट के वक्त कई लोग फैक्ट्री पर मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि 9 से 10 मजदूर फैक्ट्री के मलबे में दबे हो सकते है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौजूदा है। घटना स्थल में बारूद होने के चलते सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमीन को पूरी तरह गीला किया गया है।

    Read Also-  बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल दो कर्मचारी उपचार के बाद मेकाहारा से हुए डिस्चार्ज

    बारूद फैक्ट्री हादसे की चपेट में आने वाले मजदूरों के नाम

    • नरहर यदू -बोरसी
    • भीषम साहू-बोरसी
    • शंकर यादव, -उफरा
    • लोकनाथ यादव – गब्दा
    • विजय- पिरदा
    • पुष्पराज – पिरदा
    • रामकिशन – पिरदा
    • शेषनाथ निषाद – पिरदा
    • नीरज – भिम्भोरी

    1 मजदूर की हुई मौत, 2 इजाल के बाद मेकाहारा से हुए डिस्चार्ज
    Bemetara gunpowder factory blast:  बता दें कि इस हादसे में घायल 7 मजदूरों को रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल लाया गया था, जहां पिरदा के रहने वाले मजदूर सेवक राम साहू की मौत हो गई। वहीं चंदन कुमार और दिलीप ध्रुव को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 4 का इलाज जारी है।

    पुलिस ने छावनी में बदली फैक्ट्री
    बारूद फैक्ट्री खबर पर 12 घंटे बीत जाने के बावजूद भी जिला प्रशासन मौत के आंकड़े बताने में असफल है। वहीं फैक्ट्री के बाहर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरा जिला प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस ने पूरे फैक्ट्री एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया है।

    Read Also-  खैरागढ़ बिजली विभाग की लापरवाही से एक कर्मचारी की करंट से मौत

    जवाबदार हो गए फरार, ग्रामीण बाहर कर रहे परिजनों का इंतज़ार
    Bemetara gunpowder factory blast: फैक्ट्री में काम करने वाले आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक, उनके जो परिजन फैक्ट्री में काम करते थे उनके बारे में अब तक कोई खबर नहीं है। वहीं ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के जिम्मेदार सुपरवाइजर और दूसरे कर्मचारी फरार हो गए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है यह बता पाना मुश्किल है, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही मौत का सही आकड़ा सामने आ पाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bemetara factory blast bemetara factory blast updates bemetara factory blast video bemetara gunpowder factory blast breaking news on bemetara gunpowder factory blast factory blast gunpowder factory blast news on bemetara gunpowder factory blast top news on bemetara gunpowder factory blast
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में 11 साल बाद राष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की डिप्टी CM अरुण साव ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

    गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.