Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    September 6, 2026

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    September 6, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बंगाल SIR का बड़ा खुलासा: 58 लाख वोटरों के नाम कटे, ममता की भवानीपुर सीट से 44 हजार नाम गायब!

    बंगाल SIR का बड़ा खुलासा: 58 लाख वोटरों के नाम कटे, ममता की भवानीपुर सीट से 44 हजार नाम गायब!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 13, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    बंगाल SIR का बड़ा खुलासा: 58 लाख वोटरों के नाम कटे, ममता की भवानीपुर सीट से 44 हजार नाम गायब!

    नेशनल डेस्क। चुनाव आयोग (EC) ने  पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले फेज के बाद निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, राज्य में 58 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। सीएम ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट से 44,787 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। यहां जनवरी 2025 की लिस्ट में 1,61,509 वोटर्स थे। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष ​सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम हटाए गए। यहां SIR से पहले 2,78,212 वोटर थे।

    जिलावार आंकड़ों में साउथ 24 परगना सबसे ऊपर रहा, जहां 8 लाख 16 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए है। यह इलाका TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। उन्होंने डायमंड हार्बर सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में सात लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

    दूसरी तरफ, बंगाल भाजपा के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने दावा किया है कि CM ममता बनर्जी ने 11 दिसंबर को पहले फेज के आखिरी दिन अपना SIR फॉर्म भर दिया है। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- ममता ने कुछ ही घंटे पहले एक रैली से झूठा दावा किया था कि वे फॉर्म जमा नहीं करेंगी।

    Read Also-  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का हर पल सिर्फ JioHotstar पर: ICC ने अफवाहों को किया खारिज 

    कोलकाता पोर्ट से 74 हजार नाम हटे
    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 294 असेंबली एरिया में से सबसे ज्यादा नाम कोलकाता के चौरंगी और कोलकाता पोर्ट जैसे क्षेत्रों में कटे हैं। चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में 74,553 नाम हटाए गए। यहां से से तृणमूल MLA नयना बंद्योपाध्याय हैं।

    कोलकाता पोर्ट से कुल 63,730 नाम हटाए गए। इसका प्रतिनिधित्व सीनियर मंत्री फिरहाद हकीम करते हैं। वहीं मंत्री अरूप बिस्वास के टॉलीगंज में 35,309 नाम हटे। सबसे कम नाम बांकुरा जिले के कोतुलपुर से हटाए गए, जहां 5,678 नाम हटाए गए। चुनाव आयोग ने बताया कि वोटर की मौत, दूसरी जगह शिफ्ट होना और डुप्लीकेट एंट्री के कारण उनके नाम लिस्ट हटाए गए हैं।

    BJP विधायकों के क्षेत्रों में भी नाम कटे
    अधिकारी ने बताया कि BJP के प्रमुख विधायकों के क्षेत्रों में नंदीग्राम से ज्यादा नाम कटे हैं। आसनसोल साउथ जहां से अग्निमित्रा पॉल विधायक हैं, वहां पर 39,202 नाम हटाए गए। वहीं शंकर घोष के विधानसभा क्षेत्र सिलीगुड़ी से 31,181 नाम हटाए गए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bangalore news SIR
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.