KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 68वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, चिन्नास्वामी देश के उन चुनिंदा स्टेडियम में से एक है, जहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है। यहां पर बारिश होने के आधे घंटे बाद मैच को शुरू किया जा सकता है। आज के मैच में CSK जीतती हैं तो प्ले ऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी। वहीं RCB को कम से कम 18 रनों से जीतना होगा। यदि RCB 17 रन या उससे कम अंतर से जीतती है, तो कम नेट रन रेट के आधार पर बाहर हो जाएगी।
वेदर कंडीशन
बेंगलुरु में 18 मई को बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की 78% आशंका है। इस दिन यहां का टेम्प्रेचर 31 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन और यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर : अनुज रावत।
चेन्नई सुपरकिंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शार्दूल ठाकुर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर : अजिंक्य रहाणे।




