Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bharat Bandh 2024: छत्तीसगढ़ में दिखा भारत बंद का असर, स्कूलों में दे दी गई छुट्टियां

    Bharat Bandh 2024: छत्तीसगढ़ में दिखा भारत बंद का असर, स्कूलों में दे दी गई छुट्टियां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 21, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Bharat Bandh 2024
    Bharat Bandh 2024

    Bharat Bandh 2024: अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज यानी 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कई स्कूलों में छुट्टियां दे दी गई है। बता दें कि बसपा और आरजेडी जैसी पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया है।

    Bharat Bandh 2024:  दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और जनजाति को दिए जाने वाले आरक्षण के कोटे के अंदर कोटा का प्रावधान को लेकर निर्णय सुनाया है। क्रीमीलेयर लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया जिसका विरोध पूरा एससी और एसटी वर्ग कर रहा है। विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने आज भारत बंद के आह्वान के साथ ही छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

    Read Also-  जीएसटी चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, चलाया जाएगा विशेष अभियान

    छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुटियां
    छत्तीसगढ़ में भारत बंद का व्यापक असर दिख रहा है। जिसके चलते दुर्ग, भिलाई,बिलासपुर, रायपुर समेत कई जिलों के प्राइवेट स्कूलों में छुटियां दे दी गई है। इतना ही नहीं जिन इलाकों में एसटी/एससी वर्ग का प्रभाव है उन इलाकों के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

    आज निकाली जाएंगी रैली
    Bharat Bandh 2024:  सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले पूरे प्रदेश बंद करने का आह्वान किया है। इस दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में आरक्षण के कोटे के अंदर कोटा, क्रीमीलेयर का विरोध करेंगे। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में समाज संगठन के द्वारा रैली भी निकाली जाएगी। बता दें कि इस देशव्यापी बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने समर्थन नहीं देने का निर्णय लिया।

    Read Also-  इस गांव में शराब पर बैन, खरीदने-बेचने पर 50000 का जुर्माना

    12 घंटे तक बंद रहेगा छत्तीसगढ़
    भारत बंद के विरोध में करीब 12 घंटे तक छत्तीसगढ़ बंद रहेगा। सर्व आदिवासी समाज ने सभी वर्ग से छत्‍तीसगढ़ बंद में सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही आज सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक अपने प्रतिष्‍ठान बंद रखने की अपील भी की है।

    बस्तर में दिखा बंद का असर
    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए फैसले के विरोध में 21 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का आह्वान किया है। इसी के चलते आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक संपूर्ण बस्तर बंद रहेगा। आज सुबह से ही बस्तर में बंद का असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते सड़कों में सन्नाटा परसा हुआ है। इसी के साथ आज आवश्यक सेवाओं को छोडकर समस्त व्यवसायिक संस्थाएं एवं शैक्षणिक संस्थाएं हाट बाजार बंद रहेंगे, एवं माथ ही परिवहन सेवाएं भी बद रहेगी।

    Read Also-  टीवी चैनल बदलने को लेकर दो दोस्तों में खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर

    भारत बंद के दौरान क्‍या बंद रहेगा?

    • – भारत बंद सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।
    • – निजी दफ्तरों को भी बंद किया जा सकता है।

    ये सेवाएं जारी रहेंगी
    भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। अस्पताल, एंबुलेंस, बैंक दफ्तर व सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    21 august bharat bandh bharat bandh bharat bandh 2024 bharat bandh 21 august bharat bandh news bharat bandh on august 21 bharat bandh today sc st act bharat bandh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.