दुर्ग। भिलाई में सोमवार को हनुमंत कथा के समापन से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कार का एक्सीडेंट हो गया। होटल एम्पीरियर से कथा स्थल की ओर जा रही कार के सामने अचानक एक भक्त आ गया। ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से आगे-पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें एक गाड़ी का शीशा टूट गया।
कार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तथा पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय सवार थे। वाहन रायपुर के समाजसेवी बसंत अग्रवाल चला रहे थे। इस दौरान भक्त ने शास्त्री से अपनी शादी की अर्जी लगाने की विनती की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हंसते हुए जवाब दिया कि मेरी तथा मेरे गुरुजी (हनुमान जी) की शादी नहीं हुई है, तो मैं आपकी शादी की अर्जी कैसे लगाऊंगा।
कथावाचक पंडित शास्त्री ने मंच से भक्तों को पूरी घटना सुनाई।




