Bhoomipujan of development works in CG : प्रगतिपथ पर कोरबा विधानसभा के विकास कार्य तेज रफ्तार से हो रहे हैं, ये विष्णु के सुशासन की सरकार का ही परिणाम है कि अब एक–एक वार्ड में 50 लाख से एक करोड़ तक के कार्य एक साथ प्रारंभ हो रहे हैं। अभी तो सरकार को एक साल ही हुए हैं, आने वाले 4 वर्षों में वार्डों को सारी समस्याओं से मुक्त और सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे हैं।
Read Also : भरतपुर से अंबिकापुर तक विकास की गूंज: मुख्यमंत्री का मैराथन दौरा, अस्पताल का उद्घाटन, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और कोलता समाज के लिए बड़ी सौगातें, जानें पूरा कार्यक्रम
उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर में आयोजित चार वार्डों में होने वाले 1.11 करोड़ के 12 विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने भूमिपूजन कर शिलापट्टिका का अनावरण किया।
मंत्री देवांगन ने कहा कि हमारा एक ही प्रयास है विकास और तेज रफ्तार से कोरबा का विकास। मंत्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एक ही प्रयास रहा है कि किस तरह वार्डो और मोहल्लों को विकास हो। जिस तेज रफ्तार से कोरबा शहर बढ़ रहा है उसी रफ़्तार से विकास करने पर भी जोर दिया जा रहा है। ताकी हर गली आने वाले 5 साल में पक्की हो सके, नाली निर्माण और बिजली के खंभे लग सके।
Read Also : शिक्षित बेरोजगारों के पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, जाने कब और कहा संचालित होगा कैंप..
मंत्री देवांगन ने कहा कि वार्ड क्रमांक 32 रिसदी में कुछ वर्ष पूर्व जर्जर आंगनबाड़ी धराशाही होकर ढह गया था। तब से वार्ड वासी मांग कर रहे थे कि सभी जगह नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण हों, मंत्री देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही सभी आंगनबाड़ी भवन के मरम्मत और निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। आज इस वॉर्ड में तीन नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होने जा रहा है।
वार्ड की महिलाओं ने किया उद्योग मंत्री का अभिनन्दन
डिंगापुर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री देवांगन का वॉर्ड की महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने मंत्री देवांगन का आभार जताते हुए कहा कि जिन कार्यों की लंबे समय से मांग थी वह अब जाकर पूरी हो रही है।




