दुर्ग। भिलाई स्थित देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग भड़क उठी। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बीएसपी का दमकल दल मौके पर पहुंचा और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ा है। बताया गया कि ब्लास्ट फर्नेस-8 से रोजाना लगभग 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है।
फिलहाल इस्पात प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्पादन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मामले की पड़ताल कर रही है।




