Khabarwaad JanjgirChampa:बिर्रा पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सागौन लकड़ी का तस्करी करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्त लकड़ी की कीमत 2.50 लाख के करीब बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सक्ति जिला के ठनगन गाँव से 13 नग सागौन की लकड़ी पिकअप में भरकर अवैध परिवहन कर रहा था। अवैध सागौन से भरा पिकअप बिर्रा करही गाँव मे पलट गया।
Read Also: अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 425 पौवा सरकारी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मामले को वन विभाग को सौंप दिया है।




