KHABARWAAD RAIPUR. ED द्वारा दर्ज कोल लेव्ही स्कैम मामले में आरोपी विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। इस फ़ैसले से विधायक देवेंद्र यादव के लिए क़ानूनी परेशानी बढ़ गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई फ़रवरी के आखिरी हफ़्ते में की थी और आदेश रिजर्व कर दिया था। जस्टिस एन के व्यास की कोर्ट ने रिजर्व आदेश को अब से कुछ देर पहले सार्वजनिक किया जिसमें बताया गया है कि विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका आवेदन को खारिज कर दिया गया है।
जस्टिस एन के व्यास की कोर्ट ने फैसले को सार्वजनिक करते हुए करते हुए विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका आवेदन को ख़ारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के इस फ़ैसले का विस्तृत ब्यौरा अभी प्रतीक्षित है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ सौरभ कुमार पांडेय ने इस फ़ैसले की पुष्टि की है।




