Khabarwaad Raipur: सीजी पीएससी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। 2021 पीएससी की परीक्षा में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवगठित सरकार ने भी पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी और युवाओं की शिकायत के मद्देनजर 3 जनवरी 2024 कैबिनेट बैठक में इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
Read also: पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम में मारा छापा, लाखों का कबाड़ा जब्त
आपको बता दे कि 2021 सीजी पीएससी परीक्षा काफी विवादों में रहा। परीक्षा में अधिकारी और नेताओ के बच्चों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था।जिसे लेकर प्रदेश के युवाओं में भी आक्रोश था। जिसे देखते हुए इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कहीं थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य के युवाओं से की गई यह गारंटी भी अब सीबीआई के सुपुर्द होते ही पूरी हो गई है




