नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद अब एनडीए सरकार बनाने की कवायद में जुटी है। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। 19 नवंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक होगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी और उसके बाद एनडीए की विधानमंडल दल की बैठक बुलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हम ‘विकसित बिहार’ के सपने को पूरा करने की शपथ लेंगे।
जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि शपथ ग्रहण को लेकर हम सभी लोग तैयार है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री आ रहे हैं, उस हिसाब से तैयारियां चल रही है। संजय झा और ललन सिंह के दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब तो स्वभाविक है। चुनाव के बाद गठबंधन के घटक दल आपस में बातचीत चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष जदयू या भाजपा का होगा? इस पर विमर्श चल रहा है।




