Bijapur Big News : भाजपा नेता अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग 5 हजार आदिवासी समाज के लोग गुरुवार को जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए । रैली को जिले में निवासरत विभिन्न समुदाय का समर्थन भी मिला था। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह द्वारा अपने हथियारबंद सुरक्षा बल के साथ 16 जुलाई को बोरिंग पारा (पेरमा पारा) भैरमगढ़ निवासी आदिवासी युवक प्रकाश पांडे को 15 लाख रुपये की मांग के साथ जातिगत अपमान जनक गाली और जान से मारने की धमकी दी गई।
इसके साथ ही पास के क्रेसर प्लांट के काम करने वाले मुंशी तथा क्रेसर मालिक को अपमान जनक जातिगत गाली देते हुए वहाँ रखे मशीनों में आग लगाने की कोशिश की गई थी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ितों द्वारा 17 जुलाई को भैरमगढ़ पुलिस थाने में की गई थी। पीड़ितों की शिकायतों के बाद भी अजय सिंह पर न कोई कार्रवाई की गई और न ही गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही लगातार आदिवासी और गैर आदिवासी जनप्रतिनिधियों पर अनर्गल आरोप लगा कर अपमान और परेशान करने, जिले के अधिकारी कर्मचारियों डराने, धमकाने तथा जान से मारने की कोशिश के आरोप लगे हैं।
Read Also : ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अजय सिंह पर 25 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज होने के कारण पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी।
जग्गूराम तेलामी ने बताया कि समाज द्वारा राज्यपाल के नाम बीजापुर कलेक्टर को यहां कि सामाजिक समरसता को बाधित करने वाले अजय सिंह पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि गिरफ्तार नहीं होने पर 7 अगस्त को पूरे बस्तर संभाग में अजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी तथा आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सभी ब्लाक मुख्यालयों विरोध दर्ज कराया जाएगा और भैरमगढ़ थाने का घेराव किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Read Also : CM साय ने महतारी वंदन एप का भी किया शुभारंभ, अब मोबाइल पर मिलेगी हर किस्त की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड
रैली निकाले जाने से पूर्व नए बस स्टैंड में आम सभा आयोजित की गई जहां संभागीय नेतृत्व के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, बस्तर जिला अध्यक्ष गंगा नाग, बस्तर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी कर्मा, सीताराम मांझी, महार समाज अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।
Read Also : Khabarwaad Breaking : कांवड़ पर मुस्लिमों ने थूका, कावड़ियों ने मचाया हंगामा
रैली मुख्य मार्ग से गुजरते कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आक्रोशित समाज प्रमुखों ने कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की बात पर अडिग थे जिसके बाद 10 सदस्यीय दल को प्रशासन ने कलेक्ट्रेड परिसर में प्रवेश दिया।




