Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रेखापल्ली मुठभेड़ में ढेर हुए 3 माओवादियों में से 1 की हुई शिनाख्ती,पुलिस ने कई माओवादियो के मारे व घायल होने का किया दावा..

    रेखापल्ली मुठभेड़ में ढेर हुए 3 माओवादियों में से 1 की हुई शिनाख्ती,पुलिस ने कई माओवादियो के मारे व घायल होने का किया दावा..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Bijapur Breaking : बासागुडा थाना क्षेत्र के रेखापल्ली में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने PLGA प्लाटून नम्बर 10 का कमाण्डर जोगा माड़वी (DVC) सहित 3 माओवादियो को ढ़ेर कर दिया। 2 माओवादी की पहचान अभी नही हो पाई है। मुठभेड़ में 1 स्नाइपर SLR Rifle,1 Sniper Weapon, 1 12 Bore Rifle,1 Pistol,2 भरमार सहित विस्फोटक, दवाईया एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

    पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 08 नवम्‍बर 2024 को जिला बीजापुर के थाना उसूर-पामेड़-बासागुड़ा- तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था ।अभियान के दौरान 8 नवम्बर के लगभग 11:00 बजे से रेखापल्ली-कोमटपल्ली के जंगल में PLGA बटालियन,CRC और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

    सुरक्षा बलों के द्वारा तत्काल पोजिशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया । आत्मसमर्पण की बात को माओवादियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे । पुलिस पार्टी के पास आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग के अलावा अन्य कोई विकल्प नही होने से मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया । रूक-रूक कर अलग-अलग टीम से लगातार मुठभेड़ हुआ । जवाबी फायरिंग से खुद को घिरता देख माओवादी घने जंगल पहाड़ आड़ लेते हुए भाग गये ।

    पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया की घटनास्थल से और भी खून के धब्बे दिखाई दिये जिससे प्रतीत होता है कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य माओवादियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है । वर्ष 2024 में जिले में माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अब तक कुल 55 माओवादियों के शव, 421 गिरफ्तार एवं 184 माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है ।

    उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि- इस ऑपरेशन के उपरांत दक्षिण बस्तर डीविजन माओवादियों के कोर इलाके में माओवादियों में भय का माहौल व्याप्त है । क्षेत्र को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते है नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं । सुरक्षा बलों का नक्सलियों के अटैकिंग फोर्स के स्तम्भ के ऊपर कड़ा प्रहार है ।

    पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि-नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक 67 महिला नक्सली सहित कुल 192 नक्सलियों के शव बरामद, 782 गिरफ्तार एवं 783 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में बस्तर रेंज अन्तर्गत हुए विभिन्न मुठभेड़ में 01 जनवरी 2024 से 09 नवम्बर 2024 तक 03 नग एलएमजी रायफल, 09 नग एके47 रायफल, 10 नग एसएलआर रायफल, 08 नग इंसास रायफल, 13 नग .303 रायफल, 04 नग कार्बाइन, 10 नग 9mm पिस्टल, 22 नग BGL रायफल , 167 नग अन्य हथियार कुल 246 हथियार बरामद किया गया है ।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaaj ki big news big breaking bijapur Bijapur Breaking khas aaj ki khbar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.