ASHISH_PADAMWAR
KHABARWAAD BIJAPUR. जिले से अपर्हित ग्रामीण कुशु हेमला की नक्सलियों ने हत्याकर कुटरू थाना इलाके के पाता में शव फेंक दिया है। दो दिन पहले नक्सलियों ने कुशु हेमला का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आज सोमवार की सुबह उसकी लाश बरामद की गई है। कुशु हेमला पेटा गांव का रहने वाला था। हालांकि इस ख़बर की अभी तक अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है , लेकिन विश्वस्त सूत्रों के हवाले से कुशु हेमला की हत्या की खबर सामने आई है।
प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद से नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। वे ग्रामीण और बीजेपी नेताओं को अपना टारगेट बना रहे हैं। ताकि लोकसभा चुनाव को वे प्रभावित कर सके। हालांकि सुरक्षाकर्मी भी नक्सलियों की मांद में घुसकर नक्सल विरोध अभियान को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें सफलता मिल रही है। वहीं बीजापुर में दो बीजेपी नेताओं की हत्या के बाद सरकार ने 43 बीजेपी नेताओं को सुरक्षा दृष्टिकोण से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।




