Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026

    राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    • रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bijapur Latest Big News : ग्रामीणों के साथ हुए अत्याचार मामले में कांग्रेस का जाँच दल पहुँचा ग्राम नड़पल्ली, विक्रम मंडावी ने लगाया आरोप नक्सलियों के नाम से हो रहे प्रताड़ना के कारण आदिवासी कर रहे पलायन

    Bijapur Latest Big News : ग्रामीणों के साथ हुए अत्याचार मामले में कांग्रेस का जाँच दल पहुँचा ग्राम नड़पल्ली, विक्रम मंडावी ने लगाया आरोप नक्सलियों के नाम से हो रहे प्रताड़ना के कारण आदिवासी कर रहे पलायन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 10, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Bijapur Latest Big News : बीजापुर ज़िले के उसूर थाना क्षेत्र के नडपल्ली गांव में हुए अत्याचार मामले की जाँच करने पहुँचा कांग्रेस का छः सदस्यीय दल।जाँच दल में बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल को संयोजक, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर पूर्व विधायक चंदन कश्यप, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे , शंकर कुड़ियम एवं लालू राठौर को जाँच दल का सदस्य बनाया गया था।

    Bijapur Latest Big News khabarwaad.com
    Bijapur Latest Big News khabarwaad.com

    Read Also : Ayushman Bharat Yojana : के कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द बढ़ सकती है बीमा कवर की राशि

    ग्रामीणों ने जांच दल को बताया कि 5 जुलाई की देर रात सुरक्षा बलों ने पूरे नडपल्ली गांव को घेर लिया और गांव के बुजुर्ग और महिलाओं की छोड़कर 95 लोगों को रात 4 बजे पुलिस थाने उसूर लाया गया जिनमे पढ़ाई करने वाले छात्र, किसान, बीमारी से पीड़ित मरीज़ शामिल थे बाद में कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। लखेश्वर बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रात 4 बजे ग्रामीणों को थाना लाया जाना दुर्भाग्य जनक है, यह अपने आप में ऐसी पहली घटना होगी जिसमें पुलिस ने पूरे गांव वालों को नक्सलियों के नाम पर थाना लाया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया।

    Bijapur Latest Big News khabarwaad.com
    Bijapur Latest Big News khabarwaad.com

    Read Also: ‘राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारने चाहिए और….’-भरत शेट्टी ‘

    उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आदिवासियों पर अत्याचार और प्रताड़ना की घटनायें बढ़ी है जिस तरह से नडपल्ली गांव के लोगों को पुलिस थाने में लाकर प्रताड़ित किया जा रहा है इससे तो यही लगता है कि नक्सलियों की आड़ में भाजपा सरकार षड्यंत्रपूर्वक आदिवासियों को ख़त्म करना चाहती है। 15 दिन पहले IED ब्लास्ट में अपने दोनों पैर खो देने वाली महिला का ज़िक्र करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि जिस महिला ने IED ब्लास्ट में अपने दोनों पैर गवाईं है पुलिस उसी के बेटे को नक्सली बता कर उठा रही है इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। 

    Bijapur Latest Big News khabarwaad.com
    Bijapur Latest Big News khabarwaad.com

    Read Also : भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर का कितने समय का होगा कार्यकाल..कितनी मिलेगी सैलरी? जाने एक क्लिक पर

    लखेश्वर बघेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि ऐसी कौन सी मुसीबत आ रही थी कि पुलिस ने रात 4 बजे पूरे गांव के लोगों को उठाकर थाने ले आई है? जबकि पुलिस थाना और नडपल्ली गांव के इर्द गिर्द सुरक्षा बलों के दो कैम्प भी है। आख़िर नक्सलियों के आड़ में आदिवासी कब तक प्रताड़ित होते रहेंगे? भाजपा सरकार एक तरफ़ कहती है कि अब नक्सली ख़त्म हो गए है और वही दूसरी तरफ़ नक्सलियों के नाम पर पूरे गांव वालों को उठा लिया जाता है।

    Read Also : तीन अंतरराज्यीय चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, सूने घरों में करते थे चोरी

    वहीं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि नक्सलियों के नाम पर लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर आदिवासी अब अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है भाजपा सरकार के पास आदिवासियों के लिए कोई योजना नहीं है और कोई नीति नहीं है। भाजपा सरकार के छः माह के शासन में उसकी कथनी और करनी को समझा जा सकता है भाजपा वास्तव में आदिवासी विरोधी है जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार आदिवासी ही प्रताड़ित हो रहे है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Bijapur big news Bijapur Latest Big News bijapur news chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव

    मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.