Bijapur Road Accident : बीजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव घाट में ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक घायल बताया जा रहा है.सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की टीम मौके पर पहुँची एवं शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया है।दो दिनों के अंतराल में 3 एक्सीडेंट हो चुके है जिनमे 2 लोंगो की जान चली गई है।
मृत युवक का नाम लक्षमैया तलाण्डी 35 वर्षीय निवासी भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली गाँव का रहने वाला है जबकि घायल युवक का नाम गौरैया तलाण्डी है।मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौपा जाएगा।




