Bijapur Today Breaking : सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में भैरमगढ़ क्षेत्र के आदवाड़ा से 1-1 लाख के दो सक्रिय ईनामी माओवादी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी एवं थाना भैरमगढ़ का संयुक्त बल माओवादी विरोधी अभियान पर घुसावड़, टिंडोड़ी, डालेर, आदवाड़ा की ओर निकली थी । अभियान के दौरान आदवाड़ा से 02 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया ।
पकड़े गये दोनो माओवादी 20 अप्रैल 2024 को थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत केशकुतुल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने एवं IED ब्लास्ट करने की घटना में शामिल थे। साथ ही विगत 10-15 वर्षो से संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत है।
पकड़े गए माओवादी :-
1. मंगू कुड़ियम पिता भीमा कुड़ियम उम्र 45 वर्ष निवासी गदामली पटेलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- आरपीसी गदामली, जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख रूपये, वर्ष 2005 से सक्रिय
2. रामसाय माड़वी पिता दोसल माड़वी उम्र 41 वर्ष निवासी डोंगरीपारा डालेर थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- आरपीसी बिरियाभूमि-डालेर, जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2005 से सक्रिय।




