Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिलासपुर में भू-माफिया ने बेच दी 11 एकड़ सरकारी जमीन, निगम ने अवैध कब्जे की मकान-दुकानों को ढहाया

    बिलासपुर में भू-माफिया ने बेच दी 11 एकड़ सरकारी जमीन, निगम ने अवैध कब्जे की मकान-दुकानों को ढहाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 17, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Bilaspur Latest News
    Bilaspur Latest News

    Bilaspur Latest News: बिलासपुर में नगर निगम क्षेत्र की 11 एकड़ सरकारी जमीन पर पहले भू-माफिया ने कब्जा किया, फिर उसे 94 लोगों को बेच दिया। निगम प्रशासन की जांच में जब मामला सामने आया, तब उसके अवैध कब्जे की मकान और चार दुकानों को ढहा दिया गया है। दावा किया गया कि, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लेकिन, अब नगर निगम ने उल्टा स्टाम्प पेपर में एग्रीमेंट कर जमीन खरीदी करने वालों को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई का है।

    5 साल पहले किया था कब्जा
    Bilaspur Latest News:  दरअसल, करीब 5 साल पहले बहतराई ग्राम पंचायत को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया। इसी दौरान खमतराई की करीब 11 एकड़ सरकारी जमीन पर मणिशंकर त्यागी ने अवैध कब्जा कर लिया। बाद में उसने भूमि को अलग-अलग 94 लोगों को बेच दिया। राजस्व और निगम प्रशासन ने जब मामले की जांच कराई, तब इसका खुलासा हुआ।

    Read Also-  IND vs NZ 1st Test: 55 साल बाद शर्मनाक रिकॉर्ड! चिन्नास्वामी में बैटिंग चुनना टीम इंडिया को ले डूबा! 5 बैटर्स ‘जीरो’ पर OUT

    जिसके बाद चार दिन पहले निगम प्रशासन ने पहले मणिशंकर त्यागी को जमीन और निर्माण संबधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया। लेकिन, उसने कोई रिकार्ड पेश नहीं किया। जिस पर नगर निगम ने मणिशंकर त्यागी के मकान और चार दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया। साथ ही दावा किया कि उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराई जाएगी।


    खरीदारों पर एफआईआर दर्ज कर भेज दिया जेल
    Bilaspur Latest News:  हैरानी की बात है कि, जिस भू-माफिया ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया। साथ ही उसे दूसरे लोगों को स्टाम्प पेपर में बेच दिया। उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, दूसरी तरफ तहसीलदार और राजस्व अफसरों से मिलकर खरीदारों को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज करा दी है।

    Read Also-  AICC ने मोहन मरकाम को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए झारखंड चुनाव के वरिष्ठ समन्वयक

    सरकंडा पुलिस ने इस केस में राजस्व निरीक्षक रमेश कुमार वैष्णव की रिपोर्ट पर सरकारी जमीन खरीदने वाले शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

    गायत्री ग्रीन कॉलोनी में भी अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
    बुधवार को लिंगियाडीह के गायत्री ग्रीन कॉलोनी में नगर निगम की अतिक्रमण टीम कार्रवाई की। यहां के लोगों ने शिकायत की थी कि राघवेन्द्र गुप्ता और हितेश साहू ने उन्हें धोखे में रखकर अवैध रूप से जमीन की खरीदी-बिक्री करते हुए अवैध प्लाटिंग कर दी है। उन्होंने कॉलोनीवासियों को सड़क-नाली, बिजली की सुविधा का झूठा आश्वासन दिया था।

    Read Also-  बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, पाटन इलाके में थे सक्रिय, 27 से अधिक बकरियां की थी चोरी

    जिस पर निगम की टीम ने यहां बिना अनुमति के नाली और सड़क निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। वहीं, कालोनी के रहवासियों ने इस मामले में राघवेंद्र गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ अवैध प्लाटिंग कर धोखाधड़ी करने की शिकायत की है।

    उसलापुर में अवैध निर्माण को ढहाया
    इसी तरह निगम के तोड़ू दस्ता ने बुधवार को उसलापुर में अवैध निर्माण को ढहा दिया। यहां भगवती नवरंग नगर निगम की अनुमति के बगैर मकान निर्माण करा रही थी। इसके लिए उन्होंने ले-आउट और नक्शा भी पास नहीं कराया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news today hindi latest news latest news latest news in bilaspur latest news in cg latest news in chhattisgarh latest news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.