BJP Party Sadasyta Abhiyan : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। नड्डा रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे।
इस बैठक में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।नड्डा अपने दौरे के दौरान पार्टी संगठन और राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही, वे भाजपा नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर राज्य में आगामी चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे।
नड्डा का यह दौरा छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को विस्तार देने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।




