Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    September 11, 2026

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    September 11, 2026

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    • बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा ने रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए जारी किया आरोप पत्र, 15 बिंदुओं में गिनाई शहर सरकार की खामियां, कांग्रेस ने कहा- चुनावी प्रोपेगेंडा

    भाजपा ने रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए जारी किया आरोप पत्र, 15 बिंदुओं में गिनाई शहर सरकार की खामियां, कांग्रेस ने कहा- चुनावी प्रोपेगेंडा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 8, 2025 trending No Comments5 Mins Read
    Chhattisgarh Political News
    Chhattisgarh Political News

    Chhattisgarh Political News : भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी के एकात्म परिसर में आज रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए अपना आरोप पत्र जारी किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में चलाए गए निगम प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप पत्र में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 15 बिंदुओं की सूची दी गई, जिसमें निगम की परियोजनाओं में घोटाले, अव्यवस्थाएं और जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के आरोप पत्र को चुनावी प्रोपेगेंडा करार देते हुए इसका जोरदार विरोध किया है।

    Read Also- बिलासपुर में महुआ शराब पीने से 7 की मौत: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति, देखें लिस्ट…

    भ्रष्टाचार और लूट के आरोप
    Chhattisgarh Political News :  भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल में रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बन गया। श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से बाज नहीं आया और जनता को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कांग्रेस के नेता आज जेल में हैं, जबकि कुछ बेल पर बाहर हैं, लेकिन कांग्रेस का डीएनए ही भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

    15 बिंदुओं में लगाए गए आरोप
    भाजपा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप पत्र में कुल 15 बिंदुओं का उल्लेख किया गया, जिनमें प्रमुख आरोप इस प्रकार हैं:

    1. भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड: कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल में रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए।
    2. कोरोना महामारी में घोटाला: कांग्रेस ने कोरोना महामारी के दौरान 80 लाख रुपये का किराया अस्थाई कोविड केयर के सामानों के लिए भुगतान किया, जबकि इसे खरीदा जाता तो यह राशि बहुत कम होती।
    3. तालाबों के सौंदर्यकरण में भ्रष्टाचार: बूढ़ा तालाब का ₹5 करोड़ का म्यूजिकल फाउंटेन केवल 100 दिन ही चला। इस पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ, साथ ही तालाबों के सौंदर्यकरण में भी लूट मचाई गई।
    4. सौंदर्यकरण बिना टेंडर के: तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक के सौंदर्यकरण को बिना टेंडर के पूरा किया गया। इस काम को “वॉल ऑफ करप्शन” का नाम दिया गया।
    5. यूनिपोल घोटाला: होर्डिंग्स के मामले में 27 करोड़ रुपये का यूनिपोल घोटाला सामने आया।
    6. नरैया तालाब सौंदर्यकरण में फर्जीवाड़ा: नरैया तालाब के सौंदर्यकरण में 27 लाख रुपये का फर्जी वेतन और 40 लाख रुपये का टेंडर घोटाला किया गया।
    7. इलेक्ट्रॉनिक बसों की खरीदारी में घोटाला: वित्त आयोग से 22 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक बसों की खरीदारी के लिए आवंटित किए गए, लेकिन राजधानी में एक भी बस नहीं चली।
    8. ठेके और भ्रष्टाचार: दो साल से बंद पड़ी कंपनियों को बिना जांच और एनओसी के ठेके दिए गए, जिसके जरिए जमकर भ्रष्टाचार हुआ।
    9. पार्किंग और ट्रैफिक की अव्यवस्था: शहर के कई क्षेत्रों में पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित रही।
    10. स्वच्छता और सफाई में लापरवाही: नालियों के जाम होने और सफाई की कमी के कारण मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैलती रहीं।
    11. महिलाओं के लिए टॉयलेट की कमी: व्यावसायिक क्षेत्रों में महिलाओं को टॉयलेट की गंभीर कमी का सामना करना पड़ा।
    12. कर की अधिक वसूली: कांग्रेस ने मूल कर में ब्याज और पेनल्टी जोड़कर जनता से अधिक कर वसूला।
    13. संप्रदायिक हिंसा और अपराधों की बढ़ोतरी: कांग्रेस ने संप्रदाय विशेष को संरक्षण दिया, जिससे शहर में अपराधों में वृद्धि हुई।
    14. महापौर के रिश्तेदारों का आतंक: महापौर के रिश्तेदारों ने आम निवासियों और पुलिसकर्मियों तक पर दबाव बनाए रखा।
    15. मतांतरण और तिरंगा जलाने की घटनाएं: मतांतरण और तिरंगा जलाने की घटनाओं को निगम और प्रदेश कांग्रेस सरकार से संरक्षण मिला। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे खुलेआम तिरंगा जलाने और संविधान को फाड़ने की बातें करते थे।

    कोरोना महामारी में भ्रष्टाचार का आरोप
    संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब सभी लोग कोरोना महामारी के दौरान सेवा कार्य में लगे हुए थे, तब कांग्रेस ने 80 लाख रुपये के घोटाले को अंजाम दिया। उनका आरोप था कि उस समय का फायदा उठाकर अनियमितताएं की गईं।

    पूर्व महापौर एजाज ढेबर पर निशाना
    भाजपा ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भतीजे के मामले से लेकर मतांतरण और तिरंगा जलाने की घटनाओं में कांग्रेस ने हर स्तर पर जनता को निराश किया है।

    Read Also-  दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई खुशी, कहा- कहा- छल कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता

    कांग्रेस का पलटवार
    Chhattisgarh Political News :  भाजपा के आरोप पत्र पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप पत्र को चुनावी प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा कि भाजपा पिछले एक साल से राज्य में सत्ता में है, और अब विपक्ष के खिलाफ आरोप पत्र लाना हास्यास्पद है। शुक्ला ने यह भी कहा कि अगर भाजपा को गड़बड़ी का कोई संकेत मिलता था तो उन्होंने महापौर, नगर पालिका या नगर पंचायत के खिलाफ कोई शिकायत क्यों नहीं की और जांच क्यों नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा का आरोप पत्र पूरी तरह से एक प्रोपेगेंडा है और 11 फरवरी के मतदान में जनता भाजपा के खिलाफ वोट करेगी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का यह आरोप पत्र सिर्फ एक चुनावी चाल है, जिसका उद्देश्य जनता का ध्यान भटकाना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh news chhattisgarh political news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.