Khabarwaad National Desk: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों को टिकट मिली है. पीलीभीत से बीजेपी नेता वरुण गांधी को पार्टी ने इस बार ड्रॉप किया है. वहीं, पार्टी ने इस बार कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे चौंकाने वाले नाम भी बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.
Read Also: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, नवीन जिंदल बीजेपी में हुए शामिल
पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है.इसके अलावा टीवी के सुपरहिट श्रीराम अरुण गोविल भी चुनावी रण में उतरेंगे.उन्हें पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से उतारा है. वहीं इस लिस्ट में जिस बड़े उम्मीदवार का पत्ता कटा है, वह वरुण गांधी हैं, जिन्हें इस बार पीलीभीत से पार्टी ने ड्रॉप कर दिया है.




