Black Friday: ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी के बाद गुरुवार को यूएस मार्केट में आई जबरदस्त गिरावट का सीधा असर आज भारतीय बाजार पर पड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार से ही भारी बिकवाली देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का कहर: मुर्गी और अंडे की बिक्री पर लगी रोक, इन इलाकों में रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
आईटी, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस और ऑटो समेत सभी सेक्टर आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से अमेरिका सहित दुनियाभर में मंदी की आशंका बढ़ गई है। टैरिफ के चलते दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका में महंगाई के जबरदस्त तरीके से बढ़ने और डिमांड घटने का खतरा पैदा हो गया है। इससे निवेशक डरे हुए हैं और स्टॉक मार्केट्स से पैसा निकाल रहे हैं।
CG News: स्वामी आत्मानंद का नाम बदलने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा- भाजपा केवल नेम चेंजर सरकार
930 अंक गिरा सेंसेक्स
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.22 फीसदी या 930 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 75,364 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 1.49 फीसदी या 345 अंक गिरकर 22,904 पर बंद हुआ। निफ्टी नेक्स्ट-50 2.59 फीसदी या 1635 अंक गिरकर 61,468 पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप-100 2.91 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप-100 3.56 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 2947 शेयरों में से 646 शेयर हरे निशान पर और 2,230 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज 66 शेयर 52 वीक लो पर बंद हुए हैं। साथ ही 108 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।




