Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    September 19, 2026

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    September 19, 2026

    रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती
    • शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
    • रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल
    • गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
    • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी
    • डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में बेलगाम रफ्तार शनिवार को सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का कारण बन गई. कर्मचारियों से भरी बस करहीभदर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई. एक युवक की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

    बालोद से धमतरी जा रही थी बस

    जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है. बस में कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार थे. शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

    एक घंटे बाद शव बाहर निकाला गया

    हादसे के बाद शव को बस से बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा. वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 की मदद से बालोद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है.

    हादसे के कारणों की जांच जारी

    फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती तौर पर बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

    बालोद में सुबह-सुबह हुए इस सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मृतक की पहचान के साथ हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल

    गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

    PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी

    डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.