CG Latest News: छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मतदान से पहले अवैध शराब बांटने का मामला सामने आया है। कुरुद ग्राम में सरपंच प्रत्याशी डोमन साहू के पति डोमन निषाद और उनके साथी बालाराम निषाद को ग्रामीणों ने देर रात 2 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ लिया।
Read Also- तमन्ना भाटिया की परफॉर्मेंस से सजेगा लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का फाइनल, आज छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और राजस्थान किंग्स के बीच होगी खिताबी जंग, स्टेडियम में एंट्री फ्री
CG Latest News: ग्रामीणों का आरोप है कि, डोमन साहू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू का सहयोगी है और शराब उनके घर से लाया जा रहा था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और परस साहू की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।




