Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन का मामला: EOW/ACB ने दो वाहन किए जब्त

    लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन का मामला: EOW/ACB ने दो वाहन किए जब्त

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 13, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए गए दो और वाहनों को जब्त किया है। दोनों वाहन लॉकडाउन के दौरान एन.व्ही. डिस्टलरीज से शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए गए थे। बता दें कि अब तक 28 वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है।

    EOW/ACB के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 04/2024 में जांच के दौरान पूछताछ में सामने आया कि मार्च-अप्रैल 2020 के लॉकडाउन के दौरान एन.व्ही. डिस्टलरीज से आबकारी अधिकारियों के माध्यम से शराब का अवैध परिवहन किया गया था। आरोप है कि शराब को रायपुर और दुर्ग के विभिन्न होटल एवं बार में पहुंचाकर अधिक कीमत पर बेचा गया और इससे प्राप्त रकम को शराब सिंडिकेट तक पहुंचाया जाता था।

    श्री साईं ट्रांसपोर्ट के दो वाहन जब्त

    जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ब्यूरो ने दिनेश अग्रवाल के श्री साईं ट्रांसपोर्ट से जुड़े दो वाहनों को जब्त किया है। इनमें वाहन क्रमांक CG04-MF-1274 और CG04-MC-2618 शामिल हैं। ब्यूरो के मुताबिक, वर्तमान में दोनों वाहन गैस परिवहन के कार्य में उपयोग किए जा रहे थे। जांच के दौरान लॉकडाउन अवधि में अवैध शराब परिवहन में इनके इस्तेमाल की जानकारी सामने आने के बाद इन्हें जब्त किया गया।

    अब तक 28 वाहनों पर कार्रवाई

    EOW/ACB के अनुसार, शराब घोटाला मामले की जांच के दौरान अब तक कुल 28 वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। मामले में EOW/ACB द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत जांच की जा रही है। ब्यूरो की जांच में शराब के अवैध परिवहन, बिक्री और उससे प्राप्त रकम के सिंडिकेट तक पहुंचाए जाने से जुड़े पहलुओं की पड़ताल जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.