भिलाई। सीबीआई की टीम ने गुरुवार को भिलाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव (भोलू) से पूछताछ की। टीम ने महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल और शुभम सोनी से राकेश के संबंधों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, राकेश की पुस्तैनी संपत्ति और उनकी कई प्रॉपर्टीज़ में पार्टनशिप के बारे में भी सवाल किए गए। पूछताछ के बाद, टीम ने उनका मोबाइल नंबर लेकर वापस लौट गई।
योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह : अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
यह पूछताछ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस जांच के संदर्भ में हो रही थी, जो महादेव एप से जुड़े धनशोधन मामले पर आधारित है। महादेव एप को ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया था और इसमें यूजर्स विभिन्न खेलों पर सट्टा लगा सकते थे, जैसे क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस। इस एप की शुरुआत 2019 में छत्तीसगढ़ के भिलाई से सौरभ चंद्राकर ने की थी। ईडी ने पहले भी इस मामले में कई छापे मारे थे और सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल के खिलाफ अभियोजन शिकायतें दायर की थीं।




