नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे 2025 जारी हो गए हैं. परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं. विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in — पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
इस साल कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी.
CG NEWS: पड़ोसी को मौत के घाट सुलाने जादू-टोना और मुर्गे की बलि, काला जादू काम नहीं आया तो घर में पेट्रोल डालकर लगा दी आग
CBSE में पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरी
CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. कक्षा 10वीं के लिए यह अंक कुल मिलाकर (यानी थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन को मिलाकर) देखे जाते हैं, जबकि कक्षा 12वीं में छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं. अगर कोई छात्र बहुत कम अंतर (जैसे 1 अंक) से पास नहीं होता है, तो बोर्ड की ओर से उसे grace marks यानी अतिरिक्त अंक देने का भी निर्णय लिया जा सकता है.




