Chhattisgarh Latest Hindi News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं, क्योंकि सीबीआई ने उनके खिलाफ अश्लील सीडी कांड में रिवीजन याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। मामले में सभी पक्षों को समन जारी करने की प्रक्रिया जारी है।
Read Also- नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: यहां 19 मार्च को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 659 पदों पर होगी भर्ती
Chhattisgarh Latest Hindi News: सीबीआई ने 11 मार्च को रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए रिवीजन याचिका दाखिल की। याचिका में भूपेश बघेल को आरोपित बनाने की मांग की गई है और दावा किया गया है कि नए दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिससे केस की दोबारा सुनवाई आवश्यक हो गई है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल की कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। यदि विशेष अदालत सीबीआई की याचिका स्वीकार करती है, तो बघेल को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है और मामले की नई सुनवाई शुरू हो सकती है।
Read Also- छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Chhattisgarh Latest Hindi News: यह मामला अक्टूबर 2017 में सामने आया था, जिसमें तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत का नाम लिया गया था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने इसे एक साजिश बताया था, जिसके बाद भूपेश बघेल की सितंबर 2018 में गिरफ्तारी हुई थी। भूपेश बघेल उस समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस पूरे मामले में बघेल पर साजिश रचने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में जमानत लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले के अन्य आरोपियों में कैलाश मुरारका, पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, विजय पांड्या, और विजय भाटिया शामिल हैं। एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।




