CG 10th, 12th Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Read Also- 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल से, नकल रोकने शिक्षा विभाग ने किए ये इंतजाम
CG 10th, 12th Board Exam 2025: 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च 2024 तक चलेगी।वही 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में उत्तर पुस्तिका का वितरण सुबह 9:05 बजे किया जायेगा। इसके बाद प्रश्न पत्र का वितरण सुबह 9:10 बजे (5 मिनट अध्ययन के लिए) दिया जायेगा। उत्तर लेखन का समय सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।




