CG BJP Jila Adhyaksh List: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ अभियान के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य पार्टी की संरचना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
Read Also- नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए प्रधान आरक्षक सन्नू कारम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
CG BJP Jila Adhyaksh List: भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी दी। इस बार पार्टी ने प्रदेश के प्रमुख जिलों में नए अध्यक्षों को नियुक्त किया है। रायपुर शहर के लिए रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के लिए श्याम नारंग को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य के कई अन्य जिलों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिनमें बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर जैसे जिले शामिल हैं।
नए जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
- रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर
- रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग
- भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन
- मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह
- कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन
- बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लाल जी यादव
- रायगढ़ जिला अध्यक्ष – अरूणधर दीवान
- सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरली मनोहर सोनी
- बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश
- जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह




