CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए आचार संहिता आज से लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। इस बार नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि परिणाम 15 फरवरी को आएंगे।
CG BREAKING: आयोग ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी और 31 जनवरी तक नाम वापसी का समय रहेगा। मतदान के बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी। इस चुनाव में कुल 44,74,269 मतदाता वोट देंगे, जिनमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिलाएं और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं।
CG BREAKING: वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी और मतदान 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 5,970 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इस बार चुनाव ईवीएम से होंगे।




