CG Councillor Funds: छत्तीसगढ़ में अगले महीने नगरीय निकाय चुनाव होने हैं और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राज्य सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पार्षद निधि जारी कर दी है, ताकि पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य कर सकें। सरकार की ओर से जारी की गई इस निधि से पार्षद अपने वार्डों के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। राज्य में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होने के बाद नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा की जा सकती है। जैसे ही चुनाव घोषणा होती है, प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
Read Also- रायपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नौ दिनों तक रहेगी रद्द…
166 निकायों के लिए जारी की गई निधि
CG Councillor Funds: छत्तीसगढ़ सरकार ने 166 नगरीय निकायों के लिए कुल 66 करोड़ 6 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। इस निधि की मंजूरी राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने दी है। इस राशि के तहत:
- 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए
- 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख रुपए
- 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि वितरित की गई है।
Read Also- CG में कर्ज में डूबे युवक ने अपनी पत्नी और बच्चियों पर किया हमला : पत्नी की हुई मौत, बच्चियां अस्पताल में भर्ती, आरोपी ने खुद भी खाया जहर
पार्षदों में उत्साह, लेकिन समय की कमी
CG Councillor Funds: जुलाई में भी 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपए की राशि निकायों को आवंटित की गई थी, जिससे कई विकास कार्यों को गति मिली थी। अब चुनाव से ठीक पहले जारी की गई यह निधि पार्षदों में उत्साह का माहौल पैदा कर रही है। हालांकि, पार्षदों के पास अब उतना समय नहीं बचा है कि वे वार्डों में बड़े विकास कार्यों को पूरा कर सकें।




