CHHATTISGARH CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर है, एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप का मामला सामने आया है, पीड़िता के पिता ने कुनकुरी थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील सिंह ने एसपी शशि मोहन सिंह को घटना की जानकारी दी, घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिया, उनके निर्देश पर कुनकुरी पुलिस टीम ने चंद घंटे में ही दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
Read Also : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड मेंबर डॉ. सलीम राज की नियुक्ति पर लगाई रोक
CHHATTISGARH CRIME NEWS : एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने बताया कि पीड़िता अपना आधार कार्ड बनवाने कुनकुरी कचहरी गई थी वापस पैदल घर आते समय रास्ते में नवाटोली के लड़के अमित और दीपक दोनों मिले और बोले की चलो घर छोड देते हैं फिर अपने स्कूटी में बैठाकर गडाकटा पुलिया के आगे जंगल में ले गये, जहां उसे बहला फुसलाकर अमित और उसका दोस्त दीपक बरवा दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read Also : मकान दिलाने के नाम पर 32 लोगों से करोड़ की हुई ठगी, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH CRIME NEWS : दरिंदगी देखिए कि गैंगरेप को मोबाईल कैमरे में रिकार्ड करके दोनों पीड़िता को धमकी दिए कि अगर घटना के बारे में किसी को बताई तो विडियो वायरल कर देंगे। इस धमकी से पीड़िता डर गई। लेकिन हवस के इन दरिंदों ने बलात्कार करते समय जो अश्लील वीडियो बनाया था, उस विडियो को मोहल्ले के लोगों को दिखा दिया। यह बात पीड़िता के घर वालों को पता चल गई, तब वे थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराए।




