CG Fraud News : संगठित तौर पर राज्य के अलग अलग जिलो के बेराजगार युवको को पीडब्लूडी, पुलिस विभाग, जेल विभाग, पीएचई विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लगभग दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों से की गई ठगी
• रकम, एक इनोवा कार कीमती 20 लाख एवं बैंक एकाउंट में सीज करायी गई 03 लाख रूपये
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करता था । इस गिरोह के सदस्य बाकायदा बेरोजगार युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेवकूफ बनाता था ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना सिविल लाईन को सूचना प्राप्त हुई कि कपिल गोस्वामी एंव उसके साथी कुछ बेराजगार लड़को से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र तैयार कर पैसा लेकर ठगी कर रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियो तथा घटना के संबंध में पतासाजी हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक शहर के पर्यवेक्षण तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई ।
टीम द्वारा पतासाजी किये जाने पर प्रार्थी गण 01. गोविन्द चंद्रा पिता जतीराम चंद्रा उम्र 35 साल नि0 भातमाहूल थाना हसौद जिला सक्ती 02. नंद कुमार शांडिल्य पिता दुर्गा प्रसाद शांडिल्य उम्र 28 साल नि0 ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर 03. नितीश कुमार भारद्वाज पिता देवेन्द्र कुमार भारद्वाज उम्र 34 साल नि0 ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर 04. नितीश कुमार भारद्वाज पिता देवेन्द्र कुमार भारद्वाज उम्र 34 साल नि0 ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर मिलेे, जो कि कपिल गोस्वामी एवं उसके साथी गुरू शंकर दिव्य, ईश्वर चैहान एवं अन्य को लगभग 22 लाख रूपये पृथक पृथक देना बताये।




