Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    September 8, 2026

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    September 8, 2026

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना योद्धाओं को सरकारी भर्तियों में मिलेगा 10 नम्बर का बोनस अंक

    CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना योद्धाओं को सरकारी भर्तियों में मिलेगा 10 नम्बर का बोनस अंक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 11, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    प्रोफेसरों की डायरेक्ट भर्ती खत्म, हाईकोर्ट का आदेश- प्रमोशन से ही भरे जाएंगे पद

    CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरोना काल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में 6 माह तक सेवा देने वाले कर्मियों को सरकारी भर्तियों में 10 नम्बर बोनस देने के निर्देश दिए हैं। इनमें किसी संस्था से कार्य करने वाले भी शामिल हैं। राज्य शासन ने इस सम्बंध में 3 साल पहले घोषणा की थी, लेकिन लाभ नहीं दिया जा रहा था।

    Read Also-  पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 23 SI, 3 ASI समेत 96 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

    दरअसल, आवेदक चन्द्रकांत साहू नवागांव जिला धमतरी निवासी ने कोविड -19 के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलरगांव द्वारा संयुक्त रूप से संचालित कोविड-19 क्रार्यक्रम में काम लिया था। 6 माह पूरे करने के बाद ऐसे कर्मचारियों ने आगे सर्विस जारी रखने की शासन से मांग की थी। इस पर राज्य शासन ने 7 दिसंबर 2021 को आदेश जारी किया था कि कोविड काल मे जिन कार्यकर्ताओं ने 6 माह की कार्य अवधि पूरी की है, उनको प्रदेश में होने वाली तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर चयन प्रक्रिया में 10 बोनस अंक दिए जाएंगे।

    Read Also-  प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    CG High Court News:  आवेदक चंद्रकांत ने स्वास्थ्य विभाग धमतरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन का कार्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। इसे अमान्य कर 10 अंक प्रदान नहीं किए गए। इस पर चंद्रकांत ने वकील अनुकूल विश्वास के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई। जस्टिस सचिन सिंह राजपुत की सिंगल बेंच ने आदेश दिया कि शासन के साथ संयुक्त रूप से संचालित कोविड- 19 कार्यक्रम के कार्य करने वाले को भी 10 अंक बोनस दिए जाएं।

    Read Also-  स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

    बता दें कि अस्थाई कर्मियों को सेवा से निकाले जाने का कई स्तर पर विरोध हुआ था। क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ की अगुवाई में राजधानी में भी कई दिनों तक प्रदर्शन हुए। ये लोग सेवा वृद्धि की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान इनकी मांगों पर विचार के लिए एक समिति बनाने पर सहमति बनी थी।

    Read Also-  कढ़ाई में देसी कट्टों को ब्रश से साफ कर रही थी महिला, वीडियो वायरल होते ही पहुंची पुलिस, 4 आरोपियों को दबोचा

    CG High Court News:   स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में बनी समिति में अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधि भी शामिल किए गए थे। 26 अक्टूबर को इस समिति ने अपनी सिफारिश सौंपी। इसमें साफ शब्दों में कहा गया था कि निकाले गए स्थायी कर्मियों को सेवा वृद्धि देना संभव नहीं है। समिति की सिफारिश थी कि आपदा के समय जान जोखिम में डालकर दी गई उनकी सेवा को ध्यान में रखते हुए आने वाली भर्तियों में लाभ दिया जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur high court chhattisgarh high court high court news high court news bilaspur high court news hindi high court news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.