कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां निर्माणधीन मकान की बाउंड्री वॉल गिरने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास की है। यहां दीवार के पास से लोग गुजर रहे थे और कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे। अचानक बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से स्थानीय निवासी दो वर्षीय धनेश कर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मोहल्लेवासियों ने मलबे से बाहर निकाला। घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक ऑटो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए।




