Chhattisgarh Crime News: इन दिनों साइबर ठगों की नजर परीक्षा देने वाले छात्रों पर है। ये ठग मूल्यांकनकर्ता बनकर छात्रों को फोन कर रहे हैं और उन्हें फेल करने की धमकी दे रहे हैं। ठग झांसा देकर बच्चों से रुपए वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वे विषयों में कम नंबर आने का बहाना बना रहे हैं। कुछ मामलों में, एक विषय के लिए 10,000 रुपए तक की मांग की जा रही है।
Read Also- ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा: रईसजादों से वसूला गया जुर्माना, ट्रिपलिंग करने वालों पर भी हुई कार्रवाई
सामने आए दो केस
Chhattisgarh Crime News: केस पहला: महासमुंद जिले में एक 10वीं के छात्र को शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह माध्यमिक शिक्षा मंडल से बोल रहा है और बताया कि छात्र के पेपर में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में 10 अंक मिले हैं। उसने कहा कि अगर छात्र तीनों विषयों में पास होना चाहता है, तो उसे तुरंत 10,000 रुपए उनके खाते में डालने होंगे। इस सुनकर छात्र घबरा गया और तुरंत कॉल काटकर अपने शिक्षक से संपर्क किया। शिक्षक ने समझाया कि ऐसी स्थिति कभी नहीं होती।
Read Also- सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत, कव्वाली कार्यक्रम से लौटते समय हादसा, कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त
Chhattisgarh Crime News: केस दूसरा: सरायपाली में एक शिक्षक परिवार को शनिवार को एक कॉल आई। छात्रा ने कॉल रिसीव किया, जहां दूसरी ओर से व्यक्ति ने परीक्षा में फेल करने की बात की। उसने फेल होने से बचने के लिए हर विषय के लिए 10,000 रुपए की मांग की। इस बात से घबराकर छात्रा ने अपने पिता को फोन दिया। पिता ने फोन उठाते ही उस व्यक्ति की बातें भांप लीं और कठोरता से बात करने पर ठग ने फोन काट दिया।




