Chhattisgarh Latest News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खनिज भंडार, वन संपदा और पर्यटन संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है और राज्य में निवेशकों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Read Also- रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण : 15 अस्पतालों का पंजीयन निरस्त, आयुष्मान योजना के तहत फर्जी दावे करने वालों पर सख्त कार्रवाई
Chhattisgarh Latest News : पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पावेल कोवल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यात्रा उनके लिए महत्वपूर्ण रही। उन्होंने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों के मजबूत होने की बात कही। कोवल ने छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की और कहा कि यहां निवेश की अनेक संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने पोलैंड के निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने राज्य की नवीन औद्योगिक नीति और निवेश के अवसरों की जानकारी दी।
Read Also- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: जगदलपुर के तीन वार्डों में EVM खराब, मतदाताओं में नाराजगी
Chhattisgarh Latest News : मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं पर एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुकेश बंसल और संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान करेगी।




