CG Raipur Breaking : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.11.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत आर.डी.ए. कार्यालय कौशल्या माता विहार के पास विहार सेक्टर 05 के पास तीन व्यक्ति काला रंग के बैंग में अफिम रखे विक्रय करने हेतु हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है की मुखबीर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अफिम के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. मोह0 जसिद मिर पिता स्व0 गफार मिर उम्र 41 साल निवासी मुर्मू शिव मंदिर के पास थाना सिसई जिला गुमला (झारखण्ड),
02. लेव मिंज पिता मनवेल मिंज उम्र 30 साल निवासी ग्राम सुपाली नेवडा गढा तलाब के पास थाना सिसई जिला गुमला (झारखण्ड),
03. जसवंत सिंह पिता दूलासिंह गिल उम्र 65 साल निवासी कुरूद हाउसिंग बोर्ड कालोनी म.नं. 1835/1 जामुल जिला दुर्ग (छ0ग0)




