CG Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ में गौ तस्करों के खिलाफ नये कानून के लागु होने के बाद भी पिछले कुछ दिनों से गौ तस्करी और गौ मांस से जुड़ी कई ख़बरें लगातार सामने आ रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गौ मांस मिलने का मामला समने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं गौ मांस मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई और उससे पूछताछ कर रही है ।
Read Also-रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
महिला के पास से मिला 7 किलो गौ मांस
CG Raipur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। यहां खाल बाड़ा में एक महिला के पास गौ मांस रखे होने की सुचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय गौ सेवकों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। गौ सेवको की शिकायत के बाद पुलिस की टीम जब जांच के लिए खाल बाड़ा पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस की टीम ने महिला को गौ मांस के साथ हिरासत में लिया है और थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला के पास से लगभग 7 किलो गौ मांस जब्त किया है।
Read Also-घरेलु विवाद के चलते मायके गयी पत्नी को पति ने उतरा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को कानून में हुए बदलाव
CG Raipur Crime News: बता दें कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को ही गौ तस्करी के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए नए नियम लागू किए है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि, अब गौ तस्करी करते हुए पकड़े जाने पर तस्करों को 7 साल की सजा साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी देना पड़ेगा। इसके साथ ही तस्करों को खुद ही साबित करना पड़ेगा की वो बेकसूर है।




